विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2015

झारखंड के खूंटी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रांची के SSP को लगी गोली

Also Read in
झारखंड के खूंटी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रांची के SSP को लगी गोली
झारखंड में नक्‍सलियों से मुठभेड़ में एसएसपी को लगी गोली
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के पास खूंटी जिले के दुल्मी गांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में रांची के SSP प्रभात कुमार को भी गोली लगी।

झारखंड की राजधानी रांची के सुदूरवर्ती इलाके में मंगलवार को नक्सलियों के एक समूह के साथ हुई मुठभेड़ में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घायल हो गया, जबकि अधिकारी के चालक और एक नक्सली कमांडर की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खूटी जिले में हुई मुठभेड़ में रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार घायल हो गए। रांची के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि प्रभात कुमार एक पुलिस दल के साथ इलाके में नक्सलियों के होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान पर निकले थे।

झारखंड के पुलिस प्रमुख डी. के. पांडेय के अनुसार, रांची से 50 किलोमीटर दूर डुलमी गांव में स्वघोषित नक्सली कमांडर चंदन के 10 अन्य नक्सलियों के साथ होने की सूचना मिली थी।

पुलिस दल जब घटनास्थल पर पहुंचा तो नक्सलवादियों ने उन्हें घेर लिया और उन्होंने पुलिस वाहन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में प्रभात कुमार के हाथ और सीने पर गोलियां लगीं और उनके ड्राइवर की मौत हो गई।

नक्सली कमांडर चंदन को भी पुलिस दल ने मार गिराया। इसके अलावा एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी और घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक नक्सली भी घायल हुआ है।

प्रभात कुमार को पहले खुटी के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया और प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें रांची भेज दिया गया, जहां मेडिका अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

पुलिस ने मृत नक्सली के पास से एक एके-47 राइफल, तीन मोबाइल फोन, कारतूस और कुछ अन्य सामान बरामद किए।

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अस्पातल पहुंचकर रांची के एसएसपी प्रभात कुमार का हाल-चाल लिया और मृत चालक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी घायल एसएसपी से बात की और उनकी वीरता की सराहना की।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, खूंटी, पुलिस, रांची, एसएसपी को लगी गोली, Jharkhand, Khunti, Police, Maoist Conflict, Ranchi, SSP Was Also Shot, नक्‍सलियों से मुठभेड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com