विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2011

टीम अन्ना की कोर कमेटी की आज अहम बैठक

टीम अन्ना की आज एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें उन कदमों पर चर्चा होगी, जोकि मजबूत लोकपाल बिल पास न होने पर टीम अन्ना उठाएगी।
New Delhi: टीम अन्ना की कोर कमेटी की आज एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें उन कदमों पर चर्चा होगी, जोकि सरकार की ओर से मजबूत लोकपाल पास न होने पर टीम अन्ना उठाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता अन्ना हजारे करेंगे। अन्ना पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर मजबूत लोकपाल बिल पास नहीं हुआ, तो वह 27 दिसंबर से फिर से अपना अनशन शुरू कर देंगे। अन्ना का यह अनशन रामलीला मैदान में होगा, जिसके लिए टीम अन्ना ने करीब-करीब सभी तैयारियां कर ली हैं। इसके अलावा पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टीम अन्ना, कोर कमेटी, लोकपाल बिल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com