विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2018

ट्रेन के सफर में अब इन चीजों के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने जारी की नई रेटलिस्ट

ट्रेन में सफर के दौरान चाय और कॉफी पीने का शौक रखने वालों के लिए एक बुरी खबर है. भारतीय रेलवे ने चाय और कॉफी के दाम में बढ़ोतरी कर दी है.

ट्रेन के सफर में अब इन चीजों के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, IRCTC ने जारी की नई रेटलिस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली: ट्रेन में सफर के दौरान चाय और कॉफी पीने का शौक रखने वालों के लिए एक बुरी खबर है. भारतीय रेलवे ने चाय और कॉफी के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. अब आपको रेल यात्रा के दौरान चाय और कॉफी पर करीब डेढ़ गुना अधिक खर्च करना होगा. दरअसल, रेलवे बोर्ड द्वारा सभी रेल जोनों को जारी सर्कुलर के अनुसार बर्तनों में चाय या कॉफी देने की सुविधा को बंद करने के साथ ही भारतीय रेलवे ने चाय और कॉफी के दामों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें : नई ट्रेन जिसमें हर सीट पर होगी एलसीडी स्‍क्रीन, मिलेगा सेलीब्रिटी शेफ द्वारा तैयार मेन्यू का खाना

टी बैग के साथ 150 मिली कप चाय और इंस्टैन्ट कॉफी पाउडर वाली 150 मिली कॉफी को 170 मिली डिस्पोजल कप में दी जाएगी, जिसकी कीमत 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति कप होगी. हालांकि सामान्य चाय की कीमत 5 रुपये प्रति कप रहेगी.

यह भी पढ़ें : चाय के शौकीनों के लिए खुशखबरी : ट्रेन में मिलेगी कुल्हड़ चाय, अदरक-तुलसी चाय, शहद-अदरक-नीबू चाय

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह आईआरसीटीसी का प्रस्ताव था, जिसे रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी. यह न्यूनतम वृद्धि है. बोर्ड ने जोनों को इसके अनुसार लाइसेंस फीस में परिवर्तन करने को कहा है और जरूरत के मुताबिक दामों में परिवर्तन करने को कहा है. आईआरसीटीसी करीब 350 ट्रेनों में खानपान डिब्बे (पेंट्री कार) संचालित करती है. राजधानी और शताब्दी के भोजन पैकेज के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, IRCTC, Rail Tea Price Hike, Rail Coffee Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com