भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव में केवल नंदीग्राम सीट से लड़ने की चुनौती दी.गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने से पहले अधिकारी इस सीट से विधायक थे. पूर्वी मिदनापुर के खेजुरी में एक रैली के दौरान अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष का दो सीटों पर चुनाव लड़ना ठीक नहीं होगा. बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा था, “अगर संभव हुआ तो मैं भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ूंगी. नंदीग्राम मेरी बड़ी बहन है और भवानीपुर मेरी छोटी बहन है.
यदि मैं भवानीपुर से नहीं लड़ी तब भी मजबूत उम्मीदवार को मौका दूंगी.” अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक निजी कंपनी की तरह है जिसे दो लोग चलाते हैं. उनका इशारा ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की ओर था. उन्होंने कहा, “दीदी आपको केवल नंदीग्राम से चुनाव लड़ना है. आप दो सीटों से नहीं लड़ सकती, यह नहीं हो सकता.”
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं