विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2021

होली के दिन हुड़दंगियों को मना किया तो घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या

मुन्नी देवी को बचाने की कोशिश करने पर दो महिलाओं, दो बच्चियों और एक लड़के को हुडदंगियों ने मारपीट कर के घायल कर दिया.

होली के दिन हुड़दंगियों को मना किया तो घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की कर दी हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
इटावा:

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सोमवार को होली के रंग में भंग की वारदात में हुड़दंग कर रहे लोगों ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत कुमार ने यहां बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मेवाती टोला मुहल्ले में होली के दिन पूर्वाह्न करीब 10 बजे राकेश माथुर के घर के सामने शराब के नशे में धुत हुड़दंग कर रहे लोगों को मना करने पर हुड़दंगियों ने घर में घुस कर ईंटपत्थर और डंडे लेकर धावा बोल दिया और मुन्नी देवी (60) की पीट—पीट कर हत्या कर दी.

UP: आगरा में दो भाइयों का झगड़ा सुलझाने गए दारोगा की गोली मारकर हत्या

उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी को बचाने की कोशिश करने पर दो महिलाओं, दो बच्चियों और एक लड़के को हुडदंगियों ने मारपीट कर के घायल कर दिया.

एक अन्य घटना में जिले के इकदिल कस्बे के मुख्य चौराहे पर नशे में धुत शराबी ने होली के दिन फिल्मी अंदाज में तेज गति से लहराते हुए ट्रैक्टर दौड़ाया, जिससे सड़क किनारे चल रहे आधा दर्जन राहगीर घायल हो गए. बाद में शराबी युवक को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है.

आगरा में भाइयों के बीच झगड़ा सुलझाने गए दारोगा की हत्या, गले में मारी गई गोली

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
60-year-old Woman Beaten To Death, Holi, Old Woman Murdered, Etawah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com