प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में मरे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की है. मंगलवार को बेरूत सिटी जबरदस्त बम धमाके से हिल गई जिसमें कम से कम 73 व्यक्तियों की मौत हो गई है और 3700 लोग घायल हो गए हैं. विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि शहर के कई हिस्से हिल गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की वजह से घरों की खिड़कियों के कांच तक टूट गए.
आज सुबह किए गए अपने ट्वीट पीएम मोदी ने लिखा, "बेरूत शहर में हुए धमाके में जनजीवन और संपत्ति को हुए नुकसान से स्तब्ध और दुखी हूं. हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ हैं:"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Shocked and saddened by the large explosion in Beirut city leading to loss of life and property. Our thoughts and prayers are with the bereaved families and the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 5, 2020
लेबनान के मीडिया ने विस्फोट के बाद मलबे में दबे लोगों की तस्वीरें जारी की जिसमें कुछ खून से लथपथ दिख रहे हैं. विस्फोट कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया. बेरूत के पोर्ट इलाके में हुए इस विस्फोट को शहर के बड़े हिस्से में महसूस किया गया और कुछ इलाकों की बिजली चली गई.
Video of the explosion#إنفجار_بيروت pic.twitter.com/dxeY23OmrJ
— Mohammad Hijazi (@mhijazi) August 4, 2020
लेबनान की स्थानीय मीडिया द्वारा मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार यह धमाका बेरूत पोर्ट पर हुई किसी घटना की वजह से हुआ हो सकता है. एक स्थानीय नागरिक ने ट्वीट किया, 'इमारतें हिल रही हैं'.
पीएम मोदी से पहले लेबनान में भारत के राजदूत संजीव अरोड़ा ने भी घटना दुख जताया था. उन्होंने कहा कि बेरूत में विनाशकारी विस्फोट की घटना से दुखी हूं. लेबनान एक सुंदर और मैत्रीपूर्ण देश है. जो हमें काफी प्रिय है. दुआ करता हूं कि जल्द से जल्द इस संकट से बाहर आए. पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहे इस देश के लिए यह बेहद दुखद है. आपके लिए मर्माहत हूं. लेबनान सुरक्षित रहें और वापसी करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं