विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री का हुआ निधन, छलक पड़ी पूर्व सीएम की आंखें

पुत्री की मौत पर शिवराज सिंह की आंखे भर आईं. इसके बाद उन्हें उनके साथियों ने सांत्वना दी.

शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री का हुआ निधन, छलक पड़ी पूर्व सीएम की आंखें
शिवराज सिंह ने पिछले साल ही 1 मई को भारती की शादी करवाई थी.
भोपाल:

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती का गुरुवार को बीमारी के चलते निधन हो गया. दोपहर भारती को अचानक चक्कर आ गये.  जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुत्री की मौत की खबर सुनते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय अस्पताल पहुंच गये. उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये और रात में ही विदिशा पंहुचे. 

कर्जमाफी पर राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी की तरह शिवराज चौहान भी झूठ बोलते हैं

पुत्री की मौत पर शिवराज सिंह की आंखे भर आईं. इसके बाद उन्हें उनके साथियों ने सांत्वना दी. शिवराज सिंह चौहान इसके बाद विदिशा के मुखर्जी नगर स्थित सुंदर सेवाश्रम पंहुचे जहां उन्होंने यहां रह रहीं बेटियों से मुलाकात की. इनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर खाने पीने तक का सारा खर्च शिवराज सिंह ही उठाते हैं. शाम के समय रंगई स्थित शमशान घाट पर भारती का अंतिम संस्कार कर दिया गया

शिवराज सिंह चौहान ने रैली में कलेक्टर को दी धमकी: ये पिट्ठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे दिन भी आएंगे, तब तेरा क्या होगा?'

बता दें भारती शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री थीं. पिछले साल ही 1 मई को शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने विदिशा के मंदिर में ही युवक रवींद्र मालवीय के साथ शादी करवाई थी. 

वीडियो: रुझानों पर बोले शिवराज सिंह चौहान, जनता ने ब्याज सहित बदला लिया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com