शिव सेना (Shiv Sena) सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने बीजेपी सांसद पूनम महाजन (BJP MP Poonam Mahajan) की तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करने के बाद अपने उस ट्वीट को हटा लिया है, जिसमें उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रमोद महाजन और बाला साहब ठाकरे से जुड़े एक कार्टून को पोस्ट किया था.
महाराष्ट्र में शिव सेना और बीजेपी के बीच जारी सियासी जंग के बीच संजय राउत ने टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित आरके लक्ष्मण के एक पुराने कार्टून को साझा किया था, जिसमें प्रमोद महाजन (पूर्व केंद्रीय मंत्री, जिनकी 2006 में मृत्यु हो गई थी) को शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे से निर्देश लेते हुए दिखाया गया था.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
महाराष्ट्र में 25 साल तक रहेगी शिवसेना नीत एमवीए की सरकार: संजय राउत
इससे भड़की बीजेपी सांसद पूनम महाजन (जो प्रमोद महाजन की बेटी हैं) ने भी भड़काऊ पोस्ट ट्वीट किया. उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, "स्वर्गीय बालासाहेब और स्वर्गीय प्रमोदजी, दो 'पुरुषों' (मर्द) ने हिंदुत्व के लिए एक गठबंधन बनाया था. राउत को नामर्द कार्टून साझा नहीं करना चाहिए."
स्वर्गीय बाळासाहेब व स्वर्गीय प्रमोदजी, या दोन मर्दांनी हिंदुत्वासाठी युती केली होती.
— Poonam Mahajan (@poonam_mahajan) January 24, 2022
नामर्दांसारखे कार्टून दाखवू नका. https://t.co/dK8l81ZLub
प्रमोद महाजन की साल 2006 में उनके ही भाई प्रवीण महाजन ने पारिवारिक विवाद में गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. मौत से पहले महाजन बीजेपी के शीर्ष नेताओं में शुमार थे. संजय राउत ने बाद में कहा कि पूनम महाजन को आहत महसूस करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ठाकरे और महाजन परिवार का संबंध बहुत पुराना है.
बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी और शिव सेना 25 सालों तक गठबंधन में रहे. 2019 में सरकार बनाने को लेकर हुए मतभेद के बाद दोनों पार्टियों की राहें जुदा हो गईं. तब से दोनों दल एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं