7 years ago
नई दिल्ली:
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीली दीक्षित का शनिवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार थीं और उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. वह साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. डॉक्टरों के मुताबिक, शीला दीक्षित को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर अंतिम सांस ली. उनके निधन से देश भर के राजनेता सकते में हैं. उनके निधन पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया.