विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2019

सोनिया गांधी से मिले शरद पवार, सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने पर हुई बात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की.

सोनिया गांधी से मिले शरद पवार, सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने पर हुई बात
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के लिए सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप देने पर बातचीत की. पवार ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई है जब दोनों दलों की राज्य इकाइयों के नेताओं के बीच हाल के हफ्तों में कई दौर की बातचीत हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक राकांपा प्रमुख ने सोनिया से मुलाकात के दौरान सीटों के बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने के संदर्भ में बातचीत की है.

उर्मिला मातोंडकर के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस को दूसरा झटका, अब इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राज्य की ज्यादातर सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है, लेकिन 'स्वाभिमानी पक्ष' जैसे कुछ छोटे दलों के साथ तालमेल को लेकर गतिरोध है. राज्य में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. कांग्रेस के एक नेता ने बताया, 'सोनिया और पवार की इस मुलाकात के बाद अब सीटों के तालमेल को जल्द अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है. सबकुछ ठीक रहा तो कुछ दिनों के भीतर सीटों के तालमेल की घोषणा की जा सकती है.'

NCP सांसद ने कहा- पार्टी प्रमुख किस्मत वाले हैं क्योंकि उनके बेटा नहीं है

महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'दोनों पार्टियों के बीच अब तक हुई बातचीत में 200 से अधिक सीटों पर सहमति है. छोटे पार्टियों को कौन सी सीटें और कितनी सीटें दी जाएंगी, इस बारे में मंत्रणा चल रही है.' सोनिया और पवार की मुलाकात से इतर महाराष्ट्र से जुड़ी कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मंगलवार को तीसरी बैठक हुई. सूत्रों का कहना है कि आज की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मुंबई की सीटों को लेकर चर्चा हुई. बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित है. 

VIDEO: महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुरू की 'मै भी नायक' प्रतियोगिता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonia Gandhi, Sharad Pawar, Maharashtra Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com