विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2011

जनता के आगे सरकार को पूरी तरह झुकना होगा : भूषण

टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य शांति भूषण ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता के दबाव के आगे सरकार को पूरी तरह झुकना होगा।
नई दिल्ली: टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता के दबाव के आगे सरकार को पूरी तरह झुकना होगा और जनभावना के मुताबिक सशक्त लोकपाल कानून लाना होगा। भूषण ने रामलीला मैदान में कहा, संसद में बहस हो रही है। इसका मतलब है कि सरकार जनता के बल से डरी है। अन्ना की अगुवाई के आंदोलन के कारण सरकार कुछ हद तक झुकी है, लेकिन उसे पूरी तरह झुकना होगा। उन्होंने कहा, अप्रैल के आंदोलन के बाद सरकार थोड़ा झुकी थी। इसके बाद अगस्त में आंदोलन हुआ तो सरकार और झुकी। परंतु सरकार अभी पूरी तरह नहीं झुकी है। जनता की ताकत के आगे यह भी संभव होगा। भूषण ने कहा, सरकार की रीढ़ की हड्डी में स्लिप डिस्क हो गया है, इसलिए वह झुकती है लेकिन पूरी तरह नहीं झुक रही है। उन्होंने कहा, सरकार के लोकपाल में संशोधन जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सीबीआई को सरकार के चंगुल से निकला जाना चाहिए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जनता, सरकार, भूषण, Shanti Bhushan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com