विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2019

कश्मीर पर 'घमासान' के बीच BJP का बड़ा बयान: कांग्रेस सांसदों को किसने रोका? सुबह की फ्लाइट पकड़ें और...

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद-370 (Article 370) हटने के बाद यूरोपीय संघ (EU) के 27 सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर कांग्रेस (Congress) सहित विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जवाब दिया है.

कश्मीर पर 'घमासान' के बीच BJP का बड़ा बयान: कांग्रेस सांसदों को किसने रोका? सुबह की फ्लाइट पकड़ें और...
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन.
  • ईयू सांसदों के कश्मीर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
  • बीजेपी ने कहा- कांग्रेस सांसदों को वहां जाने से किसने रोका
  • शाहनवाज हुसैन बोले- सुबह की फ्लाइट लें और चले जाएं
नई दिल्ली:

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद-370 (Article 370) हटने के बाद यूरोपीय संघ (EU) के 27 सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर कांग्रेस (Congress) सहित विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जवाब दिया है. पार्टी का कहना है कि कश्मीर जाने पर अब किसी तरह की रोक नहीं है. देसी-विदेशी सभी पर्यटकों के लिए कश्मीर को खोल दिया गया है, और ऐसे में विदेशी सांसदों के दौरे को लेकर सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है. भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने कहा, 'कश्मीर जाना है तो कांग्रेस वाले सुबह की फ्लाइट पकड़कर चले जाएं. गुलमर्ग जाएं, अनंतनाग जाएं, सैर करें, घूमें-टहलें. किसने उन्हें रोका है? अब तो आम पर्यटकों के लिए भी कश्मीर को खोल दिया गया है.'

यूरोपीय नेताओं के जम्मू-कश्मीर दौरे पर बोले राहुल: 'कुछ न कुछ बहुत गलत है'

शहनवाज हुसैन ने कहा कि जब कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटा था, तब शांति-व्यवस्था के लिए एहतियातन कुछ कदम जरूर उठाए गए थे, मगर हालात सामान्य होते ही सब रोक हटा ली गई. उन्होंने कहा, 'अब हमारे पास कुछ छिपाने को नहीं, सिर्फ दिखाने को है.'

EU सदस्यों के कश्मीर जाने की खबरों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 'विदेशियों को लाल कालीन बिछाकर ले जाया जा रहा है, लेकिन...'

भाजपा (BJP) प्रवक्ता ने कहा, 'जब कश्मीर में तनाव फैलने की आशंका थी, तब बाबा बर्फानी के दर्शन को भी तो रोक दिया गया था. यूरोपीय संघ के सांसद कश्मीर जाना चाहते थे. वे पीएम मोदी से मिले तो अनुमति दी गई. कश्मीर को जब आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है तो विदेशी सांसदों के जाने पर हायतौबा क्यों? विदेशी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के कश्मीर जाने से पाकिस्तान का ही दुष्प्रचार खत्म होगा.'

VIDEO: कश्मीर अंदरूनी मामला तो यूरोपीय सांसद क्यों करेंगे दौरा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahnawaz Hussain, Jammu Kashmir, Article 370, European Union
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com