आरआरबी-एनटीपीसी (RRB-NTPC) परीक्षा के रिजल्ट में कथित विसंगतियों के विरोध में बिहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया. आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को गया में एक ट्रेन में आग लगा दी. रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बिहार के आरा, गया, नवादा और सीतामढ़ी में छात्रों के आंदोलन से रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. केवल नवादा जिले में करीब 3 करोड़ रुपये की रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंची है. बाकी जगहों को लेकर आकलन जारी है.
सूत्रों ने बताया कि बिहार में छात्रों के आंदोलन के दौरान अलग-अलग जगहों से 55 छात्र हिरासत में लिए गए हैं. कितने लोगों पर मामला दर्ज हुआ है इसकी जानकारी अब तक रेलवे को जिला प्रशासन से नहीं मिली है. नवादा से 32 छात्र हिरासत में लिए गए हैं जबकि जहानाबाद से 2 छात्र, सीतामढ़ी से 13 और गया से 8 छात्र हिरासत में लिए गए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, 12 सरकारी कर्मचारी इस आंदोलन के दौरान घायल हुए. नवादा में घायल कर्मचारियों में RPSF के 2, RPF के 4, एक फायरमैन और जीआरपी के दो जवान घायल हुए हैं. सीतामढ़ी में पत्थरबाजी में GRP के 3 स्टाफ घायल हो गए. सीतामढ़ी में छात्रों की तरफ से दो या तीन राउंड फायरिंग की भी खबर आई है. यहां, आर्म्स एक्ट में भी मामला दर्ज़ किया गया है. रेलवे राज्य सरकार और जिला प्रशासन के संपर्क में है.
रेलवे ने भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का बुधवार को फैसला किया.
वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदर्शनकारी छात्रों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया और उनकी शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया था.
वीडियो: छात्रों के हंगामे के बाद कई कोचिंग संचालकों के खिलाफ केस दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं