लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के सांसद चिराग पासवान ने जब एनडीए गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी को चेताया है तो उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें गठबंधन से बाहर आने की सलाह दे डाली. साथ ही कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि ये लोग छोटी पार्टियों को बर्बाद कर देते हैं. राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा था कि टीडीपी और रालोसपा के एनडीए से अलग होने के बाद गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. साथ ही उन्होंने कहा था कि भाजपा को गठबंधन में बाकी साथियों की चिंताओं का समाधान करना चाहिए.
भाजपा को चेतावनी देते हुए चिराग ने पहला ट्वीट किया था, 'टीडीपी और रालोसपा के एनडीए से जाने के बाद गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है. ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक तरीके से दूर करें.'
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
BJP को चेतावनी के बाद चिराग पासवान ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- वे अच्छा कर रहे हैं...
इसके अलावा उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 'गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाकात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई. इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है.'
कुशवाहा के बाद NDA में एक और फूट के संकेत, सीटों को लेकर अब लोजपा ने BJP को दी यह चेतावनी!
गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओ से मुलाक़ात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पायी है।इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुक़सान भी हो सकता है।
— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) December 18, 2018
टी॰डी॰पी॰ व रालोसपा के एन॰डी॰ए॰ गठबंधन से जाने के बाद एन॰डी॰ए॰ गठबंधन नाज़ुक मोड़ से गुज़र रहा है।ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फ़िलहाल बचे हुए साथीयों की चिंताओं को समय रहते सम्मान पूर्वक तरीक़े से दूर करें।
— Chirag Paswan (@ichiragpaswan) December 18, 2018
इसके बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग पासवान को सलाह देते हुए कहा है, 'लोक जनशक्ति पार्टी को जल्द से जल्द एनडीए गठबंधन से अलग हो जाना चाहिए. ये लोग छोटी पार्टियों को बर्बाद कर देते हैं. हम तो बाहर आ गए. अच्छी बात यह है कि यह बात लोजपा को भी समझ आ रही है.'
कुशवाहा के अलावा राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा का कहना है. 'वे एनडीए मैं असहज महसूस कर रहे हैं. जब ऐसे ट्वीट और बयान एलजेपी से आएं तो आप समझ लीजिए कि वक्त बदलाव का है.'
साथ ही राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा, 'चिराग पासवान ने ऐसी कोई बात नहीं की है कि एनडीए के प्रति उनकी कोई दुर्भावना है. वो एनडीए का मजबूत का घटक दल है. उनका बयान सरोकार दिखाता है, चिंता नहीं.'
बता दें, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता वाली रालोसपा के पिछले दिनों राजग से बाहर निकलने के बाद बिहार में भाजपा नेतृत्व वाले इस गठबंधन में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) और लोजपा (LJP) ही बची हैं. वहीं, एनडीए से नाता तोड़ने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका लगा है. उनकी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) शनिवार को दो टुकड़ों में बंट गई. बिहार में रालोसपा के सभी दो विधायकों और इकलौते विधान पार्षद ने राजग(एनडीए) के साथ रहने की घोषणा करते हुए रालोसपा पर खुद दावा ठोंक दिया. इन नेताओं ने खुद को असली रालोसपा का नेता बताते हुए अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर व्यक्तिगत राजनीति करने का आरोप भी लगाया.
लोपजा राजग में सम्मानजनक हिस्सा चाहती है: चिराग
VIDEO- अपने साथियों की फिक्र करे बीजेपी: चिराग पासवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं