राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह (Raghuvansh Prasad Singh) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. राजद नेता की कोरोना टेस्ट (COVID-19) रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. रघुवंश प्रसाद सिंह (75) की मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और बुधवार को आयी उनकी जांच रिपोर्ट में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. पूर्व से मधुमेह से पीड़ित रघुवंश प्रसाद का इलाज पटना एम्स के पृथक वार्ड में किया जा रहा है.
पटना के एम्स के अधीक्षक डॉ. चंद्रमणि सिंह ने बताया कि पूर्व केंदीय मंत्री की हालत वर्तमान में स्थिर है. रघुवंश के करीबी सहयोगी केदार यादव ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को सीने में भारीपन एवं दर्द तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को शाम चार बजे पटना एम्स में भर्ती कराया गया था.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बता दें कि बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण के 153 नए मामले सामने आये, जिसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से ग्रसित हुए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 6,889 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी. बिहार के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 153 नए मामले सामने आये हैं, जबकि राज्य में अबतक वायरस संक्रमित 4776 मरीज ठीक हो चुके हैं.
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण के अबतक आए 6889 मामलों में से पटना के 343, भागलपुर के 338, बेगूसराय के 328, मधुबनी के 323, खगडिया के 296, रोहतास के 287, सिवान के 279, मुंगेर के 278, पूर्णिया के 245, कटिहार के 232, जहानाबाद के 201, नवादा के 189, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 182-182, समस्तीपुर के 180, बांका के 177, गोपालगंज के 173, दरभंगा के 168, सारण के 165, बक्सर के 162, पूर्वी चंपारण के 159, नालंदा के 156, भोजपुर के 150, मधेपुरा के 146, गया के 145, औरंगाबाद के 141, कैमूर के 140, किशनगंज के 129, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 124, सीतामढी के 120, वैशाली एवं सहरसा के 117-117, अररिया के 100, लखीसराय के 83, अरवल के 80, शिवहर के 71 तथा जमुुई जिले के 55 मामले शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं