विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2020

RBI ने HDFC बैंक को डिजिटल गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका

निजी क्षेत्र के HDFC बैंक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उससे अपनी आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा है.

RBI ने HDFC बैंक को डिजिटल गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोका
HDFC बैंक के डेटा सेंटर में कामकाज प्रभावित हुआ था. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

निजी क्षेत्र के HDFC बैंक ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उससे अपनी आगामी डिजिटल कारोबार गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने को अस्थायी रूप से रोकने के लिए कहा है. केंद्रीय बैंक ने HDFC के डेटा सेंटर में पिछले महीने कामकाज प्रभावित होने के चलते यह आदेश दिया. HDFC ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को दो दिसंबर 2020 को एक आदेश जारी किया है, जो पिछले दो वर्षों में बैंक के इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग/ पेमेंट बैंकिंग में हुई परेशानियों के संबंध में है, जिसमें हाल में 21 नवंबर 2020 को प्राइमरी डेटा सेंटर में बिजली बंद हो जाने के चलते बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और भुगतान प्रणाली का बंद होना शामिल हैं.''

HDFC बैंक ने कहा कि आरबीआई ने आदेश में ‘‘बैंक को सलाह दी है कि वह अपने कार्यक्रम डिजिटल 2.0 और अन्य प्रस्तावित आईटी अनुप्रयोगों के तहत आगामी डिजिटल व्यापार विकास गतिविधियों और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों की सोर्सिंग को रोक दे.'' HDFC बैंक ने कहा कि इसके साथ ही बैंक के निदेशक मंडल से कहा गया है कि वे कमियों की जांच करें और जवाबदेही तय करें.

शुक्रवार से लक्ष्मी विलास बैंक से शुरू होगी पैसों की निकासी, DBS बैंक इंडिया के रूप में काम करेंगी शाखाएं

HDFC बैंक ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उसने अपने आईटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं और शेष काम को तेजी से पूरा करेगी. बैंक ने कहा है कि वह डिजिटल बैंकिंग चैनलों में हालिया परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है और उम्मीद जताई कि उसके मौजूदा क्रेडिट कार्ड, डिजिटल बैंकिंग चैनलों और मौजूदा परिचालन पर ताजा नियामकीय फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बैंक का मानना ​​है कि इन उपायों से उसके समग्र व्यवसाय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या आप आर्थिक तबाही के लिए तैयार हैं?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBI, HDFC Bank, Hdfc Digital Activities, Hdfc New Credit Cards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com