नई दिल्ली:
एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने टीम अन्ना को अनशन के लिए रामलीला मैदान देने का फैसला कर लिया है। हालांकि इस बारे में अभी लिखित अनुमति मिलनी बाकी है। टीम अन्ना ने 27 तारीख से रामलीला मैदान में अनशन की इजाजत मांगी है।उधर, रालेगण सिद्धि में शुक्रवार सुबह अन्ना हजारे ने फिर कहा कि सरकारी लोकपाल के खिलाफ आंदोलन चलता रहेगा। अगर सरकार ने कोई जगह नहीं दी तो वह फिर जेल जाने को तैयार हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रामलीला मैदान, अनशन, दिल्ली पुलिस