विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही और ऐसे में राज्य सरकार ने दस और डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।
राजस्थान: राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने का नाम नहीं ले रही और ऐसे में राज्य सरकार ने दस और डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है हालांकि अभी भी हजारों डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिससे सूबे की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं हैं। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री दुरु मियां के मुताबिक डॉक्टरों से बातचीत का दौर लगातार जारी है और उन्हें उम्मीद है कि मसला जल्द सुलझा लिया जाएगा। प्रमोशन की मांग कर रहे राजस्थान के करीब नौ हजार डॉक्टरों की हड़ताल का आज छठा दिन है लेकिन अभी तक डॉक्टरों और राज्य सरकार के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। सरकार का कहना है कि डॉक्टरों की जितनी मांगें वे मान सकते थे उतनी मान चुके हैं लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के दिन बीतने के साथ यहां के अस्पतालों के मरीज़ों की हालत बिगड़ती जा रही है। राज्य के कई अस्पतालो में इमरजेंसी सेवा पूरी तरह ठप हो गई हैं। राजस्थान हाइकोर्ट ने राज्य में होने वाले सभी बड़े प्रमोशनों पर रोक लगा दी है। ऐसे में राज्य सरकार कोई फैसला नहीं ले पा रही हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, डॉक्टर, हड़ताल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com