देश में जारी कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए 1 जून से 200 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इसके लिए टिकटों की बुकिंग गुरुवार से शुरू हो चुकी है. रेलवे की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया कि अब काउंटर और एजेंटों के जरिये भी टिकटों की बुकिंग हो सकेगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर शुक्रवार से चुनिंदा स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर खोलने की अनुमति दे दी है जिन्हें लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने पहले बंद कर दिया गया था.
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि और अधिक ट्रेनें पुन: शुरू करने के संबंध में घोषणा जल्द की जाएगी. हमें भारत को सामान्य स्थिति की और ले जाना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रेलवे बोर्ड ने एक आदेश में कहा कि 22 मई से सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) में टिकट आरक्षण काउंटर खोले जा सकते हैं. जोनल रेलवे उन स्टेशनों को चिह्नित कर सकते हैं जिनमें टिकट काउंटर खोले जा सकते हैं.
पीयूष गोयल ने कहा, ‘हमें भारत को सामान्य स्थिति की ओर ले जाना है. हम उन स्टेशनों की पहचान करने का प्रोटोकॉल बना रहे हैं जहां काउंटरों को खोला जा सकता है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि काउंटरों पर टिकट बुक कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित न हों इसलिए हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और इसके लिए प्रोटोकॉल बना रहे हैं.' गोयल ने कहा, ‘हम और ट्रेनों को चलाने की जल्द ही घोषणा करेंगे.'
इससे पहले रेलवे ने 1 जून से चलने वाली 200 ट्रेनों में सफर के लिए गाइडलाइंस जारी की थी. इन ट्रेनों के जरिए कोई भी सफर कर सकता है. इन ट्रेनों में उन्हीं नियमों का पालन करना होगा, जो फिलहाल विशेष ट्रेनों के लिए लागू हैं. इसके साथ स्टेशन पर स्क्रीनिंग की जाएगी और यात्रियों को सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का अनुपालन करना होगा. समय से पहले स्टेशन पहुंचना होगा और एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग होंगे.
ट्रेन बुकिंग से पहले जानें क्या है गाइडलाइन-
- टिकटों की बुकिंग सिर्फ IRCTC की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से होगी.
- रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन ट्रेनों में RAC और वेटिंग टिकट भी उपलब्ध होंगे. हालांकि वेटिंग टिकट वालों को ट्रेन में जाने की इजाजत नहीं होगी.
- इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की बोर्डिंग स्टेशन पर स्क्रीनिंग की जाएगी और जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं होंगे सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यात्रा की इजाजत होगी.
- ट्रेन के अंदर कंबल उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वह यात्रा के लिए घर से चादर और कंबल लेकर निकलें.
- इसके साथ-साथ सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप्लिकेशन को डाउनलोड करना अनिवार्य होगा. इसके साथ-साथ फेस कवर या फेस मास्क भी जरूरी होगा.
- यात्रियों को ट्रेन के प्रस्थान समय से 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा. टिकट कैंसिल को लेकर रेलवे के सामान्य नियम लागू होंगे.
वीडियो: रेलवे प्रवक्ता RD वाजपेयी बोले- कंफर्म या RAC वाले ही कर सकेंगे सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं