विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2020

अहमद पटेल के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- उन्होंने कांग्रेस को जिया था

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया, 'ये एक दुखद दिन है. श्री अहमद पटेल (Ahmed Patel) कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे.'

Also Read in
अहमद पटेल के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- उन्होंने कांग्रेस को जिया था
अहमद पटेल का आज सुबह 3:30 बजे निधन हो गया. (फाइल फोटो)
  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन
  • आज सुबह 3:30 बजे ली अंतिम सांस
  • कोरोना संक्रमित पाए गए थे अहमद पटेल
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) का आज सुबह 3:30 बजे निधन हो गया. कोरोना (Coronavirus) संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पटेल के निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्विटर के जरिए दी. उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर बताया कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए कितने अहम थे.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'ये एक दुखद दिन है. श्री अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे. उन्होंने कांग्रेस पार्टी को जिया और सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे. वो अतिमहत्वपूर्ण थे. हम उन्हें याद करेंगे. फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं.'

अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस समेत कई दलों के नेता ट्वीट कर शोक व्यक्त कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा कि वह पटेल के निधन की खबर सुनकर हैरान हैं. अहमद पटेल ने वर्षों तक जनसेवा की. कांग्रेस को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. पीएम मोदी ने उनके बेटे फैसल से बात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन को पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए भारी क्षति बताया.

कांग्रेस की कई कामयाबियों में अहमद पटेल का बड़ा योगदान रहा

बता दें कि अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने आज सुबह पिता के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, 'बहुत दुख के साथ ये सूचना दी जा रही है कि आखिरकार मेरे पिता अहमद पटेल का 25 नवंबर को 3:30 बजे देहावसान हो गया. करीब एक माह पहले उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनकी तबीयत बहुत खराब थी. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दें.'

VIDEO: सदन की मर्यादा को ताक पर रखकर सरकार की मदद कर रहे थे उप सभापति : अहमद पटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress Leader Dies, Ahmed Patel, Ahmed Patel Death, Ahmed Patel News, Ahmed Patel Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com