विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पथराव : विरोध में कांग्रेस करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन

बनासकांठा में बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव हुआ था.

गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पथराव : विरोध में कांग्रेस करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन
गुजरात में राहुल गांधी की कार पर पथराव : विरोध में कांग्रेस करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन...
  • बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के क़ाफिले पर हमला हुआ
  • राहुल गांधी की कार पर पथराव हुआ जिसमें कार के शीशे टूट गए
  • कांग्रेस पूरे राज्य में आज प्रदर्शन करेगी
नई दिल्ली: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के क़ाफिले पर हुए हमले को लेकर गुजरात कांग्रेस शनिवार को राज्यभर में प्रदर्शन करने जा रही है. प्रदर्शन की शुरुआत आज दोपहर 11 बजे अहमदाबाद से होगी.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने राजस्थान के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया

बनासकांठा में बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव हुआ. पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इस हमले में राहुल गांधी की कार के शीशे टूट गए. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने पथराव किया. इससे पहले बनासकांठा में राहुल गांधी की सभा में काले झंडे भी दिखाए गए थे.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में डिस्‍कशन के बदले RSS से डिस्‍कशन कर देश चलाना चाहते हैं मोदी : राहुल गांधी

गुजरात में बाढ़ प्रभावित बनासकांठ जिले के धानेरा कस्बे में शुक्रवार को हालात का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लोगों का विरोध झेलना पड़ा. कुछ लोगों ने उन्हें न सिर्फ काले झंडे दिखाए, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी भी की. लोगों के विरोध के कारण उन्हें लौट जाना पड़ा. इस दौरान उनकी कार पर पथराव भी हुआ, जिसमें खिड़कियों के कुछ शीशे टूट गए.

वीडियो : बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने गए राहुल गांधी की गाड़ी पर पथराव

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज ही राजस्थान के जालौर जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया था. राहुल गांधी ने सांचोर के कच्छेला, देवड़ा, दवई, अमली, हदेचा जैसे गांवों में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Car Attacked, Rahul Gandhi Flood Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com