विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2021

नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस चीफ बनाए जाने पर राजी हुए अमरिंदर सिंह, लेकिन रखीं कुछ शर्तें

कांग्रेस से पंजाब प्रभारी हरीश रावत शनिवार को कैप्टन अमरिंद्र सिंह से मिलने चंडीगढ़ गए थे, इसके बाद ही मुख्यंत्री पार्टी के इस प्रस्ताव पर राजी हुई हैं.

नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस चीफ बनाए जाने पर राजी हुए अमरिंदर सिंह, लेकिन रखीं कुछ शर्तें

पंजाब में कांग्रेस में हो रही कलह खत्म होती दिख रही है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह कांग्रेस की उस योजना पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है. हालांकि, उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं. बता दें, कांग्रेस से पंजाब प्रभारी हरीश रावत शनिवार को कैप्टन अमरिंद्र सिंह से मिलने चंडीगढ़ गए थे, इसके बाद ही मुख्यंत्री पार्टी के इस प्रस्ताव पर राजी हुई हैं. पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी द्वारा लिए गए किसी भी फैसले को स्वीकार करने के लिए कैप्टन तैयार हो गए.

हालांकि, कैप्टन सिंह ने यह भी कहा कि महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा है कि सिद्धू की नियुक्ति को अगले साल के चुनावों में पार्टी को सत्ता में वापस लाने में मदद करने के उनकी कोशिशों के पूरक होना चाहिए.

सुनील जाखड़ से मिलने के बाद सिद्धू के चेहरे पर आई मुस्कान, बोले- तलाश रहा मार्गदर्शन

साथ ही अमरिंदर सिंह ने यह भी मांग की कि उन्हें अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने और सिद्धू के अधीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति में पूरी छूट दी जाए.

फॉर्मूले में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सिद्धू की पदोन्नति और कैप्टन सिंह द्वारा चुने जाने वाले तीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति शामिल है. मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया जाएगा और हिंदुओं और दलितों को प्राथमिकता दी जाएगी.

साथ ही कहा है कि जब तक सिद्धू अपने ट्वीट के लिए मांफी नहीं मांग लेते, तब तक वे सिद्धू से कोई मुलाकात नहीं करेंगे.

ब्लॉग : गुरू अभी मत ठोको ताली थोड़ा संयम रखो

बता दें, शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मिले थे. दोनों ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया. सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पार्टी की पंजाब इकाई के कई पूर्व अध्यक्षों से उनका मार्गदर्शन करने का निवेदन किया था. इस क्रम में ही सुनील जाखड़ से उनकी मुलाकात हुई. सिद्धू ने जाखड़ से मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा कि उन्होंने "बुद्धिमान व्यक्तियों से बातचीत की." जाखड़ से मुलाकत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू खुश तो दिखे. इससे पहले वे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष रहे प्रताप बाजवा और शमशेर सिंह ढुलो से भी मिल चुके हैं.

पंजाब कांग्रेस में कलह को लेकर बैठक, सुनील जाखड़ से मिले सिद्धू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarinder Singh, Navjot Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com