विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण टला

जमीन से जमीन पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण टाल दिया गया है। चांदीपुर में सेना ये परीक्षण करने वाली थी।
ओडिशा: जमीन से जमीन पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का परीक्षण टाल दिया गया है। चांदीपुर में भारतीय सेना दो पृथ्वी-2 मिसाइलें छोड़कर ये परीक्षण करने वाली थी लेकिन डीआरडीओ ने बाद में जानकारी दी कि तकनीकी कारणों से परीक्षण टाल दिए गए। अभी इस परीक्षण के लिए अगली तारीख तय नहीं की गई है। पृथ्वी-2 मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है जो 1000 किलोग्राम तक के विस्फोटक ले जा सकती है और 350 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पृथ्वी-2, नाकाम, मिसाइल, परीक्षण नाकाम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com