मेड इन इंडिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर लोगों के साथ-साथ सरकार का विश्वास भी बढ़ रहा है. गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की सूचनाएं संभालने वाली प्रेस सूचना ब्यूरो (Press Information Bureau) की इकाई ने भी अब कू पर अपना आधिकारिक खाता खोला है. भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से गृह मंत्रालय एक है. गृह मंत्रालय को संभालने वाली पीआईबी की इकाई बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप (Koo App) का इस्तेमाल समय-समय पर इस मंत्रालय से संबंधित सार्वजनिक महत्व और विकास की जानकारी प्रदान करने में करेगी.
पीआईबी के एमएचए कू अकाउंट ने अपनी पहली पोस्ट में आतंकवाद के प्रति भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के संबंध में 2 फरवरी को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंत्रालय द्वारा दिए गए उत्तर से संबंधित जानकारी प्रदान की है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कू के प्रवक्ता ने कहा, “हमें कू पर गृह मंत्रालय को संभालने वाली पीआईबी की इकाई की मेजबानी करने का विशेष मौका प्राप्त हुआ है. हम गृह मंत्रालय को संभालने वाली पीआईबी की इकाई को गृह मंत्रालय द्वारा की गई पहलों और गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा करने में सक्षम बनाएंगे.”
बता दें कि कू लोगों को अपने विचार स्थानीय भाषा में व्यक्त करने और दूसरों के साथ जुड़ने में सक्षम बनाता है. कू 10 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं और 2 करोड़ बार डाउनलोड हो चुका है. यह भारतीय भाषाओं में सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म हैं. कई मंत्रालय पहले से ही कू पर हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
