विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2019

स्पाइस जेट के स्टाफ से इस बात पर नाराज हुईं प्रज्ञा ठाकुर, एयरपोर्ट डायरेक्टर से की शिकायत

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली से भोपाल आने के दौरान एक निजी विमान सेवा की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत यहां विमानतल पर दर्ज करवाई है.

स्पाइस जेट के स्टाफ से इस बात पर नाराज हुईं प्रज्ञा ठाकुर, एयरपोर्ट डायरेक्टर से की शिकायत
नाराज प्रज्ञा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं
भोपाल:

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिल्ली से भोपाल आने के दौरान एक निजी विमान सेवा की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत यहां विमानतल पर दर्ज करवाई है. प्रज्ञा ने स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आने के बाद शनिवार शाम को एयरपोर्ट डायरेक्टर को अपनी शिकायत दी. भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने समाचार एजेंसी को बताया, ''मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है. हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे."

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में दोबारा मांगी माफी, कहा- मैंने गोडसे को देशभक्त नहीं कहा

सूत्रों ने बताया कि अपनी सीट के आवंटन से नाराज प्रज्ञा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं. उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध के बाद आखिरकार वह नीचे उतरीं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई. बाद में प्रज्ञा ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने विमान में धरना नहीं दिया. मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है. उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था."

प्रज्ञा ठाकुर Vs राहुल गांधी : गोडसे पर माफी तो राहुल पर वार, मुझे आतंकी कहना महिला सांसद का अपमान

प्रज्ञा ने कहा, "उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी. मैंने उनसे नियम दिखाने के लिये कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई."

Video: गोडसे पर बार-बार प्रज्ञा ठाकुर के बयान क्यों, कार्रवाई से क्यों बचती है बीजेपी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pragya Singh Thakur, BJP MP Pragya Singh Thakur, Spice Jet Staff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com