पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में जहरीली शराब त्राासदी के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए. अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता से कहा, ‘‘राज्य में निष्क्रिय पड़ी आम आदमी पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए इस त्रासद घटना का इस्तेमाल नहीं करें.''
पंजाब जहरीली शराब त्रासदी : अरविंद केजरीवाल ने की CBI जांच की मांग
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केजरीवाल ने रविवार को अपने ट्वीट में पंजाब में जहरीली शराब कांड के मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी जिसमें अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है. केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘इतने सारे लोग मर गये और आप इस घटना से राजनीतिक लाभ हासिल करने के चक्कर में हैं. आपको शर्म नहीं आती.''
आप संयोजक को ‘अपने काम से काम रखने' की सलाह देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली में कानून व्यवस्था कायम रखने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो अपराधियों और गिरोहों के सड़कों पर बिना डर के खुलेआम घूमने के लिए कुख्यात है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, LG से कहें कि सरकार का फैसला न रोकें
केजरीवाल ने यह दावा भी किया था कि पंजाब में स्थानीय पुलिस पिछले कुछ महीनों में अवैध शराब के एक भी मामले को हल नहीं कर पाई है. इस पर अमरिंदर सिंह ने आप नेता से कहा, ‘‘मुंह से आग उगलने से पहले तथ्यों की परख कर लें.'' खन्ना में 22 अप्रैल को एक अवैध शराब कारखाने के भंडाफोड़ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और सात अन्य की तलाश शुरू की गयी. उन्होंने अन्य ऐसे मामलों का भी जिक्र किया.
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के दो अहम फैसले खारिज किये
सिंह ने पंजाब पुलिस में पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि केजरीवाल की सीबीआई जांच की मांग केवल राजनीतिक नौटंकी है जिसका मकसद उनकी पार्टी के खोये हुए आधार को पुन: हासिल करना है जो पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी होने के बावजूद पूरी तरह आधार खो चुकी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं