विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2019

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने की 'हाउडी मोदी' की तारीफ तो पीएम मोदी ने कही ये बात

पूर्व केन्द्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कहा कि मोदी का संबोधन भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक ताकत (सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी) को दर्शाता है.

Also Read in
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने की 'हाउडी मोदी' की तारीफ तो पीएम मोदी ने कही ये बात
मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने की पीएम की तारीफ
  • मोदी का संबोधन भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक ताकत को दर्शाता है
  • मिलिंद देवड़ा के ट्वीट को पीएम मोदी ने किया रीट्वीट
  • मिलिंद 2004 से 2009 के बीच मुंबई दक्षिण से लोकसभा सांसद रहे थे
मुम्बई:

कांग्रेस के पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के ह्युस्टन में हुए 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के लिए उनकी प्रशंसा की, इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी मौजूद थे. पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक ताकत (सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी) को दर्शाता है. मिलिंद देवड़ा की तारीफ के बाद प्रधानमंत्री ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए ट्वीट किया,  'आपने मेरे मित्र स्वर्गीय मुरली देवड़ा जी की अमेरिका के साथ मजबूत संबंधों के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बिल्कुल सही कहा है. वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत होता देखकर वाकई बहुत खुश होते.'

इमरान खान से मुलाकात में बोले डोनाल्‍ड ट्रंप, 'अगर दोनों देश राजी हों तो कश्‍मीर पर मैं मध्यस्थता के लिए तैयार हूं'

इससे पहले मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंदा देवड़ा ने 'हाउडी-मोदी' कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी की तारीफ में ट्विटर पर लिखा था, 'प्रधानमंत्री का ह्युस्टन संबोधन भारत की सॉफ्ट पावर डिप्लोमैसी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था. मेरे पिता मुरली भाई भारत-अमेरिका के गहरे संबंधों के शुरुआती शिल्पकारों में से एक थे. डोनाल्ड ट्रम्प की मेहमान नवाजी और भारतीय अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देना हमें गौरवान्वित महसूस कराता है.' पीएम मोदी ने देवड़ा के इसी ट्वीट को रीट्वीट किया और उनका शुक्रिया अदा किया. बता दें कि मिलिंद देवड़ा ने इस साल लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. मिलिंद 2004 से 2009 के बीच मुंबई दक्षिण से लोकसभा सांसद रहे थे. 

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, दुनिया जितना कर रही वह पर्याप्त नहीं

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने सोमवार को मोदी पर ह्युस्टन कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए 'सक्रिय रूप से प्रचार' करके किसी अन्य देश के घरेलू चुनावों में हस्तक्षेप नहीं करने की भारत की विदेश नीति के सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप लगाया था.

VIDEO: कुछ लोगों को भारत में जो हो रहा है उससे दिक्कत है: हाउडी मोदी में पीएम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, PM Modi, Howdy Modi, Milind Deora, Milind Deora Congress, Congres
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com