विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2018

आज वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे 2400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहे हैं. इस बार वह अपने चुनावी क्षेत्र के लिए 24 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौग़ात लेकर जा रहे हैं.

Also Read in
आज वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी, अपने संसदीय क्षेत्र को देंगे 2400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा
पीएम मोदी विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे.
  • पीएम आज जाएंगे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी
  • 2400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात
  • एक बंदरगाह का भी करेंगे उद्घाटन
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहे हैं. इस बार वह अपने चुनावी क्षेत्र के लिए 24 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौग़ात लेकर जा रहे हैं. इस दौरान पीएम अज़ानगढ़ लिंक रोड और बनारस शहर से बाबतपुर हवाई अड्डे को जाने वाले चार लेन हाइवे का भी उद्घाटन करेंगे. पीएम आज वाराणसी को एक बंदरगाह को तोहफा भी देंगे, जिससे वाराणसी से पश्चिम बंगाल के हल्दिया के बीच जल परिवहन भी शुरू हो जाएगा. पीएम मोदी कोलकाता से चले भारत के पहले कंटेनर वेसल को रिसीव भी केरंगे. इसके बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. 

वाराणसी को पीएम मोदी ने दी 557 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कहा- नॉलेज सेंटर बनेगी काशी

गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी सितंबर में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी गए थे. तब पीएम ने बीएचयू के एम्फी थियेटर में जनसभा को संबोधित कर काशीवासियों को उनके क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी थी. अपने दो दिन के दौरे में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया था. जिसमें अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, नागपुर ग्राम पेयजल योजना के अलावा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं. साथ ही बीएचयू में बनने वाले वेद विज्ञान केंद्र व रीजनल इंस्टीट्यूट आफ ऑप्थेल्मोलाजी का शिलान्यास भी किया था. 

पीएम मोदी अपने जन्मदिन पर देंगे काशीवासियों को तोहफा, जानें क्या है उनका बर्थडे प्लान 

VIDEO: पीएम ने की ‘स्वच्छता ही सेवा मिशन' की शुरुआत, लोगों से की बात
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi, Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com