विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

पीएम मोदी 'राहुल फोबिया' से पीड़ित, वे इतने दबाव में क्यों हैं? : रणदीप सिंह सुरजेवाला

उन्होंने सवाल किया, "क्या मोदीजी बताएंगे कि वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जैसे अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के सवालों का जवाब कब देंगे?"

पीएम मोदी 'राहुल फोबिया' से पीड़ित, वे इतने दबाव में क्यों हैं? : रणदीप सिंह सुरजेवाला
पीएम मोदी 'राहुल फोबिया' से पीड़ित, वे इतने दबाव में क्यों हैं? : रणदीप सिंह सुरजेवाला (File Pic)
कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री राहुल गांधी फोबिया से पीड़ित क्यों हैं? वे इतने दबाव में क्यों हैं?" उन्होंने यह भी कहा कि मोदी का शहजाद (पूनावाला), शहजादा (भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह) और शौर्य (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित दोभाल के बेटे) के लिए प्यार जगजाहिर है.

पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के डार्लिग हैं 

उन्होंने सवाल किया, "क्या मोदीजी बताएंगे कि वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जैसे अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के सवालों का जवाब कब देंगे?"

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की निंदा करते हुए सुरजेवाला ने कहा, "मोदीजी को लालकृष्ण आडवाणी, केशुभाई पटेल, काशीराम राणा, हिरेन पांड्या, मुरली मनोहर जोशी और संजय जोशी के खिलाफ अपने और अमित शाह द्वारा रचे षड्यंत्रों के बारे में भी बताना चाहिए जिन्हें पार्टी के इतिहास का एक हिस्सा बना दिया गया है."

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Randeep Singh Surjewala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com