विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

PM मोदी, अमित शाह पर हमले की फिराक में आतंकी, खुफिया एजेंसियों ने दी चेतावनी- एयरबेस अलर्ट पर

PM मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) को निशाना बनाने की आतंकी योजना की चेतावनी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं.

Also Read in
PM मोदी, अमित शाह पर हमले की फिराक में आतंकी, खुफिया एजेंसियों ने दी चेतावनी- एयरबेस अलर्ट पर
खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि PM मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल को निशाना बनाने की फिराक में हैं आतंकी.
  • पीएम मोदी, अमित शाह को निशाना बनाने की फिराक में आतंकी
  • कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने से बौखलाए जैश के आतंकी
  • खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद देश में हाई अलर्ट
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल (Ajit Doval) को निशाना बनाने की आतंकी योजना की चेतावनी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं. गृह मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी. गृह मंत्रालय ने 30 प्रमुख शहरों के अलावा सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर दिया है. उधर, भारतीय वायुसेना (IAF) के सूत्रों ने भी मल्टी-एजेंसी इनपुट के बाद फ्रंटलाइन बेस के लिए एक गंभीर सुरक्षा खतरे की पुष्टि की है. उच्च स्तर की आपातकालीन स्थिति से नीचे के स्तर का 'ऑरेंज अलर्ट' महत्वपूर्ण संस्थाओं के लिए जारी किया गया है. वहीं, श्रीनगर, अवंतीपोरा, जम्मू, पठानकोट और हिंडन में स्थित IAF ठिकानों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है.

पाकिस्तान की बड़ी साजिश: J&K के लिए ड्रोन से भेज रहा हथियारों का जखीरा, 10 बार पार की सीमा, हर बार बचकर निकला

रक्षा मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (Jaish E Mohammad) हवाई ठिकानों पर फिदायीन या आत्मघाती हमले की साजिश रच रहा है. इनपुट में 10 सितंबर को एक धमकी भरा पत्र शामिल है, जो नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा प्राप्त किया गया है. कथित तौर पर हिंदी में लिखा हुआ यह पत्र जैश के शमशेर वानी का है और वह कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का बदला लेने का दावा कर रहा है.

पंजाब पुलिस ने किया बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये सप्लाई होते थे हथियार

सूत्रों का कहना है कि बीते 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के बाद से ही पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हवाई हमलों की योजना बना रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर पर फैसले को लेकर सरकार पर बार-बार निशाना साधा है और वैश्विक मंच पर समर्थन हासिल करने की कोशिश की है. सूत्रों का कहना है कि इनपुट्स के मुताबिक, जैश जवाबी कार्रवाई में शीर्ष संस्थानों को निशाना बनाने के लिए तैयार है.

उधर, पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने ड्रोन की मदद से हथियारों का जखीरा अमृतसर के पास उतारा है. पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान ने ड्रोन की मदद से आठ से ज्यादा बार हथियार भेजे गए हैं. उन्होंने बताया कि यह ड्रोन काफी कम ऊंचाई पर उड़ाए जाते थे इसलिए इनके बारे में किसी को पता नहीं चल सका. अधिकारी का दावा है कि आतंकी पहले इन हथियारों को ड्रोन की मदद से जम्मू-कश्मीर में उतारना चाहते थे लेकिन उन्होंने इस बार इसके लिए पंजाब को चुनाव. बता दें कि पंजाब पुलिस ने कुछ दिन पहले खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया था. 

VIDEO: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत में बड़े हमले की रच रहा है साजिश​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Pak, Ajit Doval, India On Alert, PM Modi, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com