विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

लोकपाल : यूपीए के नेताओं से बैठक करेंगे पीएम

लोकपाल के मुद्दे पर आम राय बनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को यूपीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
New Delhi: लोकपाल के मुद्दे पर आम राय बनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंगलवार को यूपीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। समझा जा रहा है कि इस बैठक के बाद लोकपाल के मुद्दे पर यूपीए में एक राय होगी और इसे सर्वसम्मति से लोकसभा में रखा जाएगा। लोकपाल बिल 20 दिसंबर को लोकसभा में पेश किया जाएगा। अन्ना हजारे और विपक्षी दल सरकार पर पहले से ही कमजोर लोकपाल बिल लाने का आरोप लगाते रहे हैं। रिटेल में विदेशी निवेश के मुद्दे पर सहयोगी दलों के गतिरोध के बाद यूपीए की यह पहली बैठक है। एफडीआई पर सहयोगी तृणमुल और द्रमुक के विरोध के चलते सरकार को इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डालना पड़ा था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल, मनमोहन सिंह, यूपीए, बैठक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com