New Delhi:
संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल ने कहा है कि अन्ना हजारे ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अन्ना हिंसा भड़का रहे हैं। पवन बंसल ने कहा कि अन्ना हजारे कोई फरिश्ता नहीं हैं। उन्होंने अन्ना के इस दावे को गलत बताया कि कथित कमजोर लोकपाल बिल के पीछे राहुल गांधी हैं। अन्ना ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह नहीं चाहते कि देश से भ्रष्टाचार मिटे। उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी मजबूत लोकपाल बनाने के लिए सहयोग नहीं कर रही है और इसके पीछे सिर्फ राहुल गांधी ही हो सकते हैं। अन्ना यहीं पर नहीं रुके, बल्कि यह तक कह दिया कि इस तरह की सोच के साथ राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए खतरनाक होगा। उधर, लोकपाल पर बनी स्टैंडिंग कमेटी के मुखिया अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि टीम अन्ना दूसरों की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है। अगर कोई उनकी बातों से सौ फीसदी सहमत नहीं होता, तो वे उसके खिलाफ मोर्चा खोलकर निजी तौर पर हमले करते हैं। सिंघवी के मुताबिक ऐसा करना लोकतंत्र के खिलाफ है। टीम अन्ना मानकर चल रही है कि देश में किसी के पास उनका विरोध करने का हक नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अन्ना हजारे, राहुल गांधी, पवन बंसल