विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2011

एफडीआई पर जल्द होगी सर्वदलीय बैठक : बंसल

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि खुदरा कारोबार में एफडीआई के मुद्दे पर सरकार द्वारा जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की संभावना है।
नई दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने सोमवार को कहा कि खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर संसद में चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की संभावना है। बंसल ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा, "हम जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। हम चाहते हैं कि संसद में कामकाज हो और विधायिका सम्बंधी कार्य निष्पादित किए जाएं।" उन्होंने कहा कि लगातार गतिरोध बने रहने के कारण हम शीतकालीन सत्र के नौ दिन खो चुके हैं, पहले मूल्यवृद्धि के मुद्दे को लेकर और फिर खुदरा कारोबार में एफडीआई को लेकर। अब केवल 12 दिन बचे हैं। सत्र 22 नवंबर को शुरू हुआ था और 22 दिसम्बर को खत्म हो जाएगा। बंसल ने कहा कि कई महत्वपूर्ण विधेयक संसद में लाए जाने हैं। उल्लेखनीय है कि सर्वदलीय बैठक की मांग लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने उठाई थी। उन्होंने सोमवार सुबह सदन के नेता एवं केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ बातचीत के दौरान यह मांग रखी थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एफडीआई, सर्वदलीय, बैठक, बंसल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com