विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2023

'आनंदी' की सास सुमित्रा का बदल गया है पूरा लुक, स्मिता बंसल की लेटेस्ट तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुकी टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. लेकिन आज भी फैंस उन्हें आनंदी की सासू मां के रोल में काफी पसंद करते हैं. इसीलिए आज हम आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस स्मिता की पांच सबसे स्टनिंग तस्वीरें.

'आनंदी' की सास सुमित्रा का बदल गया है पूरा लुक, स्मिता बंसल की लेटेस्ट तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन
इतनी बदल गई हैं आनंदी की सासू मां
नई दिल्ली:

टेलीविजन सीरियल बालिका वधू तो आपको याद ही होगा. उस शो की दादीसा हों या फिर छोटी आनंदी हर किरदार आज भी लोगों के जहन में है. सीरियल में बालिका वधू बनी आनंदी यानी अविका गौर अपनी सास सुमित्रा से सबसे ज्यादा प्यार करती थीं. हम सभी जानते हैं कि सीरियल में सुमित्रा का किरदार निभाया था स्मिता बंसल ने जो इन दिनों भाग्यलक्ष्मी में एक तेजतर्रार सास के किरदार में नज़र आ रही हैं. इससे पहले स्मिता कई सारी फिल्मों में भी बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको मिलवाते हैं, टेलीविजन की प्यारी सी सासू मां स्मिता बंसल से और दिखाते हैं कि असल जिंदगी में वो कैसी दिखती हैं.

उन्होंने बॉलीवुड फिल्म कर्ज, दया, ट्रूस में बेहतरीन अभिनय किया. इसके अलावा टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू', 'अमानत', 'अलादीन' 'आशीर्वाद', सरहदें जैसे डेली सोप में भी उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया.

सोशल मीडिया पर भी स्मिता बंसल खूब एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 650K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.स्मिता अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब जरा इस तस्वीर में ही देख लीजिए जिसमें वह मैजेंटा कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने स्टाइलिश पोज दे रही हैं और इसमें बेहद ही प्यारी सी स्माइल कर रही हैं.

स्मिता बंसल की स्टाइल और खूबसूरती से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए जिसमें बैकलेस ब्लाउज पहनने ग्रीन कलर के लहंगे में वह गजब की खूबसूरत लग रही है और समंदर किनारे स्टाइलिश पोज दे रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smita Bansal, Balika Vadhu, स्मिता बंसल, बालिका वधू, आनंदी की सास, आनंदी, Anandi, Anandi Mother In Law, Anandi Saas, Anandi Mother In Law Sumitra, Anandi Cast, Balika Vadhu Cast, Sumitra Bansal, Bhagya Laxmi, Bhagya Laxmi Actress, Sumitra Bansal Instagram, Sumitra Bansal In Balika Vadhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com