कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों से पता चला है कि चीन ने नाकू ला और डोका ला में पूर्वी सीमाओं पर मिसाइल तैनात कर दी हैं जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा है. पार्टी ने मांग की कि सरकार को इस मुद्दे पर राष्ट्र को विश्वास में लेना चाहिए.
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और गौरव गोगोई ने संयुक्त डिजिटल प्रेस सम्मेलन में कहा कि सरकार को संसद के मानसून सत्र के दौरान मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी की चिंताओं पर जवाब देना चाहिए. सरकारी सूत्रों ने रेखांकित किया कि सशस्त्र बल सीमा पर गतिविधियों पर कड़ी निगाह रख रहे हैं. कांग्रेस के दोनों नेताओं ने पूछा कि मुद्दे पर सरकार चुप क्यों है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम भारत सरकार से राष्ट्र को विश्वास में लेने का आग्रह करते हैं. सरकार को कोरोना वायरस के साथ इस मुद्दे पर भी संसद में चर्चा करनी चाहिए, और स्पष्ट करना चाहिए कि देश की सुरक्षा को क्या खतरा है.'' लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है जो राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करता है और जिसके भयंकर परिणाम हो सकते हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है और हम मोदी सरकार को विस्तारवादी चीन के सैन्य ताकत बढ़ाने के बारे में लगातार याद दिलाते रहे हैं, लेकिन भारत सरकार और प्रधानमंत्री चुप हैं.'' दोनों नेताओं ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए सरकार को अपनी कार्ययोजना के बारे में बताना चाहिए.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं