विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2019

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन 

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान की तरफ से रविवार को गोले दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन 
प्रतीकात्मक फोटो.
जम्मू:

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों पर पाकिस्तान की तरफ से रविवार को गोले दागे गए और छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई. पाकिस्तान द्वारा यह संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब एक दिन पहले ही सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों से मुलाकात की थी और मौजूदा स्थिति के साथ ही व्हाइट नाइट कोर की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी.\

J&K: पुंछ जिले में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर

जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, 'दोपहर बाद करीब एक बजे पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे. भारतीय सेना ने इसका माकूल जवाब दिया.' अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही थी और अंतिम समाचार मिलने तक जारी थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Kashmir News, Poonch, Ceasefire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com