विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2018

तीन राज्यों में भाजपा की हार के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा- BJP की उल्टी गिनती शुरू

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हिन्दी भाषी तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद उन्होंने यह बात कही.

Also Read in
तीन राज्यों में भाजपा की हार के बाद बोले उपेंद्र कुशवाहा- BJP की उल्टी गिनती शुरू
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा.
  • कुशवाहा का भाजपा पर निशाना
  • कहा- भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
  • पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. एनडीए से अलग हुई राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हिन्दी भाषी तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद उन्होंने यह बात कही. दो दिन पहले भाजपा से नाता तोड़ चुके कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कैबिनेट का रबड़ स्टाम्प के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री पिछड़े वर्गों को धोखा और बिहार को सिर्फ जुमले दे रहे हैं. 

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने राजग से गठबंधन क्यों तोड़ा, उन्होंने कहा, 'मैं विकास के एजेंडे पर राजग में शामिल हुआ था, लेकिन कुछ साल से मैंने महसूस कि कि सरकार बनाने के बाद वे अपने एजेंडे के विकास पर काम कर रहे थे, जो राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का एजेंडा था. मैंने राजग से रिश्ता तोड़ने का मन इसलिए बनाया क्योंकि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का एजेंडा न तो देश और न ही हमारे दल के लिये अनुकूल था.'

NDA से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा बोले- छुपकर RSS का एजेंडा लागू कर रही थी सरकार, नीतीश हमें बर्बाद करने में लगे थे

बता दें, उपेंद्र कुशवाहा ने दो दिन पहले ही एनडीए से नाता तोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिया है. बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर बात नहीं बनने के बाद से कुशवाहा एनडीए से नाराज चल रहे थे. इसको लेकर कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया. इसके बाद कुशवाहा ने एनडीए का साथ छोड़ दिया. 

उपेंद्र कुशवाहा का NDA से इस्तीफा : बिहार की 40 सीटों पर पड़ेगा असर, किसको नुकसान और किसे हो सकता फायदा

एनडीए का साथ छोड़ते हुए कुशवाहा ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के साथ नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों का कोई भला नहीं किया, उनके साथ अन्याय हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कहा था कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को खत्म करना चाहते हैं. 

(इनपुट: भाषा)

उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए का छोड़ा साथ, राहुल गांधी से की मुलाकात

उपेंद्र कुशवाहा बोले- छुपकर RSS का एजेंडा लागू कर रही थी सरकार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upendra Kushwaha, Assembly Polls Results, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com