विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2020

'लापता' पोस्टर पर स्मृति ईरानी का पलटवार, सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस से पूछे इन सवालों के जवाब

देश में जारी कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के अमेठी से BJP सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और कांग्रेस (Congress) के बीच ट्विटर पर वार-पलटवार शुरू हो गया है.

'लापता' पोस्टर पर स्मृति ईरानी का पलटवार, सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस से पूछे इन सवालों के जवाब
अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

देश में जारी कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के अमेठी से BJP सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और कांग्रेस (Congress) के बीच ट्विटर पर वार-पलटवार शुरू हो गया है. दरअसल, अमेठी में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ 'लापता' होने का पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और लिखा है कि अमेठी की जनता अपनी लापता सांसद को ढूंढ रही है. क्या वे अमेठी सिर्फ कंधा देने के लिए आएंगी? स्मृति ईरानी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि ये बताएं कि सोनिया जी कितनी बार गईं इस दौरान अपने क्षेत्र में?

vcedjk9g

स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, आपको मुझसे इतनी मोहब्बत थी ये पता नहीं था .. चलें अब कुछ आपको भी हिसाब दिया जाए. 8 महीने 10 बार 14 दिन का हिसाब है मेरे पास, लेकिन ये बताएं सोनिया जी कितनी बार गईं इस दौरान अपने क्षेत्र में?
 


इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'कलेक्टर अमेठी , सुल्तानपुर, रायबरेली से सतत संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अमेठी के जन-जन तक पहुंचे ये प्रयास किया मैंने, बताएं सोनिया जी ने स्वयं कितनी बार प्रयास किया अपने क्षेत्र के लिए?

उन्होंने आगे लिखा, 'लॉकडाउन में अमेठी में आपके नेताओं द्वारा जो वर्षों पुराना सपना दिखाया गया गरीब जनता को उस मेडिकल कॉलेज का काम करवाया योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से. बताएं आज तक अमेठी के मेडिकल कॉलेज का एक बार भी अभिनंदन क्यूं नहीं किया.. खुश नहीं क्या आप अमेठी के लिए ?

बीजेपी सांसद ने लिखा, ब्लॉक शाहगढ़ , विधानसभा गौरिगंज में खंभे पे काग़ज़ चिपकाया तो कम से कम अपना नाम तो लिख देते नीचे... इतना भी क्या शर्माना? कहीं ऐसा तो नहीं की अमेठी को कंधा देने की शर्मनाक बात कहने वाले जानते हैं की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी?

उन्होंने कहा कि अब तक 22,150 नागरिक बस से एवं 8322 ट्रेन से मात्र अमेठी जनपद में लौटें हैं, वो भी पूरी क़ानूनी प्रक्रिया के बाद, एक एक परिवार, एक एक व्यक्ति का नाम बता सकती हूं... क्या ऐसा ही हिसाब सोनिया जी रायबरेली के लिए देना चाहेंगी?

स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में कोरोना पहली बार तब आया जब आपके नेताओं ने लॉकडाउन के नियम तोड़े. अब आप चाहते हैं कि मैं क़ानून तोड़ के लोगों को घर से बहार निकलने के लिए प्रोत्साहित करूं ताकी आप ट्विटर खेल सकें. आपको अमेठी प्यारी ना होगी मुझे है. लोगों के जीवन से खिलवाड़ करना बंद करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, Congress, Amethi, Sonia Gandhi, Coronavirus, Coronavirus Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com