सचिन पायलट का कहना है कि इंटरनेट पर सेंसरशिप का सरकार का इरादा नहीं है। लेकिन धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले कंटेट पर लगाम जरूरी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट का कहना है कि इंटरनेट पर सेंसरशिप का सरकार का कोई इरादा नहीं है। लेकिन धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले कंटेट पर लगाम जरूरी है। इधर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर निगरानी संबंधी पहल को लेकर केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल इंटरनेट का इस्तेमाल करनेवालों के निशाने पर आ गए हैं। इंटरनेट की दुनिया में सरकार की ओर से की जाने वाली कथित सेंसरशिप को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई जा रही है। सांसद राजीव चंद्रशेखर, राइटर शोभा डे और निर्देशक शेखर कपूर जैसी हस्तियों ने भी सिब्बल के बयान पर नाखुशी जाहिर की है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
इंटरनेट, सेंसरशिप, सचिन पायलट, कपिल सिब्बल