सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आए दिन न जाने कितने ही वीडियोज वायरल होते हैं. आपने अब तक न जाने कितने ही सिंगिंग वीडियोज देखे होंगे. ऐसा ही एक सिंगिंग वीडियो आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस वीडियो में आप असम की रहने वाली एक बच्ची को बड़ी ही खूबसूरती और बिना किसी एफर्ट के स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने को गाता हुआ सुन सकते हैं. बच्ची ने जिस खूबसूरती से लता मंगेशकर के गाने को गाया है, उसे देख लोग हैरान हैं और बच्ची की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.
इस वीडियो के सामने आने के बाद असम कि रहने वाली यह लड़की रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गई है. इस बच्ची का नाम शुभोनिता है. वीडियो में बच्ची बताती है कि वह सिंगिंग कंपटीशन में भाग लेने आई है. इसके बाद रिपोर्टर बच्ची को गाना सुनाने को कहता है. फिर बच्ची अपनी सुरीली आवाज में लता मंगेशकर का मशहूर गाना 'एक राधा एक मीरा' गाना शुरू करती है. वह इतने मुश्किल गाने को जितनी आसानी से गा रही है, उसे देखने के बाद लोग काफी इम्प्रेस हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि लड़की ने इतना सुरीला गाया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब गाना शुरू हुआ और कब खत्म हो गया.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, "बहुत गरीब परिवार से बिलॉन्ग करती है. रातों-रात वायरल हुई बच्ची की आवाज में नया गाना". वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि दीदी लौट आई हैं. तो वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'बहुत अच्छा गाया बेटा'. आपको कैसा लगा शुभोनिता का गाना? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
इसे भी देखें :राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी में पहुंचे सलमान खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं