विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

खुशखबरी : ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग पर 30 जून तक नहीं देना होगा कोई सर्विस चार्ज

खुशखबरी : ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग पर 30 जून तक नहीं देना होगा कोई सर्विस चार्ज
नई दिल्ली: यात्रियों को रेल ई-टिकट पर सेवाशुल्क से छूट की सुविधा 30 जून तक मिलना जारी रहेगी. यात्रियों की मदद करने और टिकट आरक्षण के लिए डिजिटल माध्यम से उन्हें भुगतान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इससे पहले 23 नवंबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर सेवाशुल्क को हटा लिया गया था. रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस अवधि का विस्तार 30 जून तक के लिए कर दिया गया है.

इस संबंध में रेलवे को सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से संकेत दिए गए थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया. आईआरसीटीसी के जरिये ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराने पर 20 से 40 रपये प्रति टिकट का सेवा शुल्क लगता है. डिजिटलन माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने नवंबर में नोटबंदी के बाद सेवा शुल्क को हटा लिया था.  रेलवे के डेटा के मुताबिक, 23 नवंबर 2016 से 28 फरवरी 2017 तक रेलवे को 184 करोड़ रुपये यात्रियों द्वारा ऑनलाइन टिकट बुक करने के कारण सेवा शुल्क और सर्विस टैक्स के चलते मिले हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway, Railway E-ticket, IRCTC, Service Charge On E-ticket, Digital India And Bharat, Railway Ministry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com