Ladakh Clash: लद्दाख (Ladakh) के गलवान घाटी (Galwan Valley) में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक झड़प में शामिल भारतीय सेना का कोई भी जवान लापता नहीं है. सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. बता दें कि सोमवार की रात हुए झड़प में एक कर्नल समेत 20 जवानों की जान चली गई. दोनों देशों के बीच लगभग पांच दशक बाद हुए इस झड़प में चार और सैनिक गंभीर रूप से घायल हैं. ये खबरें ऐसे समय में आई है जब ऐसी खबरें थी कि कई भारतीय सैनिक चीनी सेना की हिरासत में हैं. सेना ने चीनी हिरासत से किसी भी सैनिक की रिहाई पर टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यह स्पष्ट किया गया है कि कार्रवाई में कोई भारतीय सैनिक लापता नहीं है.'
सेना सूत्रों ने यह भी बताया कि सैकड़ों सैनिकों के बीच कई घंटे तक चले संघर्ष में चीन के 45 सैनिक या तो मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
बता दें कि 15 जून की शाम को 4:00 से 5:00 बजे के बीच बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू ने चीन के कमांडिंग ऑफिसर से समझौते का पालन करने को कहा और गलवान नदी के पास जगह को खाली करने को कहा. इस पर चीनी सेना का बर्ताव बहुत ही आक्रामक था. उन्होंने फौरन भारी संख्या में हमला बोल दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसमें 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर गंभीर रूप से घायल हो गए. कमांडिंग ऑफिसर के साथ लोगों ने उन्हें वहां से बचाकर निकाला और इलाज के लिए बेस कैंप ले गए. वहां मौजूद भारतीय जवान चीनी सैनिकों का लगातार मुकाबला करते रहे. कुछ और भारतीय सैनिक अपने लोगों की सहायता के लिए घटना स्थल पर पहुंचे. चीनी सैनिक भी वहां पर बड़ी संख्या में जमा हो गए. दोनों तरफ जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई जो आधी रात तक चलती रही.
इस झड़प के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई और धक्का-मुक्की हुई. वहां पर जगह कम होने के चलते और तीखे पहाड़ों पर फिसलन के चलते कई जवान नाली में गिर गए और गलवान नदी में भी गिर गए. इस झड़प में कई जवान घायल हो गए कुछ जवान पहाड़ के चलते फिसलकर गिर गए जिससे उन्हें चोटें आईं. गलवान नदी में गिरने के कारण कई जवान हाइपोथर्मिया के शिकार हो गए क्योंकि नदी का पानी ठंड से बिल्कुल जमा हुआ था. सेना ने गलवान नदी में तलाशी अभियान चलाकर जवानों को बाहर निकाला और पास के मेडिकल फैसिलिटी तक ले गए. उनमें से कई की वहां लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी.
बातचीत फिर बेनतीजा
उधर, पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प मुद्दे पर गुरुवार को भी दोनों देशों के बीच मेजर जनरल स्तर की दूसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही. सूत्रों ने यह जानकारी दीं. सूत्रों के मुताबिक भारत और चीन के मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच आज बातचीत खत्म हो गई लेकिन इसमें दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके. इससे पहले, बुधवार को दोनों देशों के बीच पहले दौर की बातचीत भी बिना नतीजे के समाप्त हो गई थी.यह बातचीत उसी क्षेत्र में हो रही है जहां सोमवार रात को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी.
VIDEO: गालवान घाटी हिंसा में घायल सैनिकों के स्वास्थ्य में सुधार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं