- नीतीश सरकार के नए आदेश पर आलोचना
- बिहार पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण
- सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर जारी हुई थी एडवाइज़री
बिहार सरकार, मंत्रियों और सरकारी अफसरों के खिलाफ अपमानजनक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को साइबर क्राइम के तहत लाने वाले आदेश के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार डैमेज कंट्रोल के मोड में आ गई है. बिहार पुलिस ने शुक्रवार को अपने इस कदम पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए 'कन्स्ट्रक्टिव क्रिटिसिज्म' यानी रचनात्मक आलोचना की वकालत की है. इस बयान में कहा गया है कि प्रशासन 'रचनात्मक आलोचना का स्वागत करता है' और इस आदेश के तहत बस 'अपमानजनक भाषा' का इस्तेमाल करने वाले और अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ ही एक्शन लिया जाएगा.
बिहार के एडिशनल डायरेक्टर जनरल हेडक्वार्टर्स से जितेंद्र कुमार ने कहा, 'आलोचना लोकतंत्र के लिए लाभकारी होती है. लेकिन आलोचना रचनात्मक होनी चाहिए और भाषा मर्यादा की सीमा में होनी चाहिए. यह एडवाइज़री सोशल मीडिया पर इस्तमेाल होने वाली अपमानजनक भाषा, अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को ध्यान में रखते हुए जारी की गई थी- यह सभी IT एक्ट के तहत दंडनीय अपराध हैं.'
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को आदेश दिए कि सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट को रिपोर्ट किया जाए और उन्हें डालने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए. यह संकेत है कि नीतीश कुमार इंटरनेट पर हो रही आलोचनाओं से प्रभावित हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर "सरकारी फरमान" पर बिफरे तेजस्वी, CM को दी चुनौती- करो गिरफ्तार
बिहार उन कुछ राज्यों में से एक है, जिसने यदा-कदा ही आपत्तिजनक विचारों या टिप्पणियों पर एक्शन लिया होगा. लेकिन गुरुवार को राज्य की आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख IG नय्यर हसनैन खान की राज्य सरकार के सचिवों को लिखी गई चिट्ठी यह सबकुछ बदलने वाली है. IG ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 'ऐसी सूचनाएं लगातार प्रकाश में आ रही हैं कि कुछ लोग और संगठन लगातार सरकार, माननीय मंत्रीगण, सांसदों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया/इंटरनेट पर अपमानजनक और भ्रांतिपूर्ण टिप्पणियां करते रहते हैं, जो कानून के विरुद्ध है और साइबर अपराध की श्रेणी में आता है. इनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करना उचित लगता है. ऐसी घटना सामने आने पर आर्थिक अपराध शाखा को सूचित करें.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं