विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2019

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF के दावों के बीच निर्मला सीतारमण का आया बयान, कहा - भारत सबसे तेजी से...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हालांकि आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में भारत और चीन दोनों की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन वह निश्चित ही चीन के साथ तुलना नहीं करेंगी.

Also Read in
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF के दावों के बीच निर्मला सीतारमण का आया बयान, कहा - भारत सबसे तेजी से...
निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर दिया बयान
  • हमारी अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है
  • IMF के बयान पर वित्त मंत्री ने दिया बयान
  • IMF ने विकास दर में गिरावट की बात कही थी
नई दिल्ली:

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के तमाम दावों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और इसे और तेजी से विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सीतारमण ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि IMF ने भले ही भारत की विकास दर का अनुमान घटा दिया है लेकिन देश की अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से विकास कर रही है. वह यहां आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने आई हैं. सीतारमण ने कहा कि हालांकि आईएमएफ की ताजा रिपोर्ट में भारत और चीन दोनों की विकास दर 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन वह निश्चित ही चीन के साथ तुलना नहीं करेंगी.

निवेशकों को पूरी दुनिया में भारत से बेहतर कोई जगह नहीं मिलेगी : निर्मला सीतारमण

उन्होंने कहा कि आईएमएफ ने (अपने हालिया अनुमान में) विश्व की सभी अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर कम कर दी है. इसने भारत के लिए विकास अनुमान कम कर दिया है. इसके बावजूद भारत अब भी सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था के तौर पर आगे बढ़ रहा है. IMF ने मंगलवार को जारी अपनी नवीनतम विश्व आर्थिक परिदृश्य रपट में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है हालांकि उसे उम्मीद है कि 2020 में इसमें सुधार होगा और तब देश की आर्थिक वृद्धि दर सात प्रतिशत पर रह सकती है. यह (2019 की दर) 2018 में भारत की वास्तविक आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत से भी कम है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- निवेशकों को पूरी दुनिया में भारत से बेहतर नहीं मिलेगी कोई जगह

सीतारमण ने कहा कि जो कुछ भी कहा जा रहा है, इसके बावजूद इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि भारत वैश्विक परिदृश्य में अब भी सबसे तेजी से विकास कर रहा है. उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं यह दर और अधिक हो सके. मैं चाहती हूं कि यह और तेजी से विकास कर सके. मैं इसे और तेजी से विकसित करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगी, लेकिन यह सचाई है कि भारत अब भी तुलनात्मक रूप से तेजी से विकास कर रहा है.

संकट में फंसे पीएमसी बैंक के हर खाताधारक के हित का ख्याल रखेगा आरबीआई : निर्मला सीतारमण

सीतारमण ने कहा कि यह सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, लेकिन मैं इससे संतुष्ट नहीं होने वाली हूं. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि यह आठ नहीं है. यह सात नहीं है. यह छह पर आ गई है. हां, यह सब महत्त्वपूर्ण है. लेकिन मैं उस क्षमता को कम नहीं आंकना चाहती जो भारत इस विपरीत परिस्थिति के बावजूद दिखा रहा है. 

VIDEO: अर्थव्यस्था को लेकर निर्मला सीतारमण ने दिया बयान.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirmala Sitharaman, Indian Economy, IMF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com