विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

क्या निर्भया की मां आशा देवी कांग्रेस में होंगी शामिल? पढ़ें- उनका जवाब

निर्भया की मां आशा देवी ने किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में मेरी किसी भी पार्टी से बातचीत नहीं हुई है.

क्या निर्भया की मां आशा देवी कांग्रेस में होंगी शामिल? पढ़ें- उनका जवाब
आशा देवी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

निर्भया की मां आशा देवी ने किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस बारे में मेरी किसी भी पार्टी से बातचीत नहीं हुई है. दरअसल, कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद के एक ट्वीट से निर्भया की मां आशा देवी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं. कीर्ति आजाद ने एक ट्वीट, जिसमें आशा देवी के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली से चुनाव लड़ने की बात कही गई थी, को टैग करते हुए लिखा, 'ऐ मां तुझे सलाम...आशा देवी जी आपका स्वागत है.' आजाद के इस ट्वीट के बाद निर्भया की मां आशा देवी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी. 

बता दें कि आज ही निर्भया केस में जारी कानूनी दांव-पेंच पर आशा देवी ने बयान दिया था. उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए चारों दोषियों की फांसी को रोका गया है. निर्भया की मां ने कहा, 'जब 2012 में ये घटना हुई थी तो यही लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया, हाथ में काली पट्टी बांधी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खूब रैलियां कीं, खूब नारे लगाए. आज यही लोग उस बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि आपने रोक दिया, कोई कह रहा है कि हमें पुलिस दे दीजिए मैं दो दिन में दिखाऊंगा. अब मैं जरूर कहना चाहूंगी कि ये अपने फायदे के लिए उनकी फांसी को रोके हैं.'

VIDEO: उम्मीद है 22 जनवरी को ही होगी दोषियों को फांसी - निर्भया की मां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirbhaya, Nirbhaya Case, Nirbhaya Accused, Nirbhaya 2012 Case, Asha Devi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com