विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2018

नीरव मोदी की दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, संपत्तियां सील करने के आदेश को चुनौती

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी ने याचिका में धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) प्रावधानों को चुनौती दी

नीरव मोदी की दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, संपत्तियां सील करने के आदेश को चुनौती
नीरव मोदी की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
  • कोर्ट से नीरव के खिलाफ सर्च वारंट की कॉपी देने का आग्रह
  • ईडी द्वारा दर्ज ईसीआईआर की कॉपी देने की मांग
  • सर्च व प्रॉपर्टी आदि सीज करने के लिए गाइडलाइन बनाने की मांग
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक के साढ़े बारह हजार के घोटाले में आरोपी नीरव मोदी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) प्रावधानों को चुनौती दी गई है. नीरव मोदी ने उनकी चल-संपत्तियों को सीज करने संबंधी आदेश को रद्द करने की मांग की है.

दिल्ली हाईकोर्ट में नीरव मोदी की संपत्तियों को पीएनबी के साथ जब्त करने के आदेश को चुनौती दी गई है. कोर्ट से नीरव के खिलाफ सर्च वारंट की कॉपी देने का आग्रह किया गया है. याचिका में ईडी द्वारा दर्ज एन्फोर्समेंट केस इन्फर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) की कॉपी देने की मांग की गई है. ईडी द्वारा सर्च व प्रॉपर्टी आदि सीज करने को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है.

VIDEO : नीरव मोदी का पैसा कहां गया?

नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक का साढ़े बाहर हजार करोड़ रुपये का घोटाला करके चंपत होने का आरोप है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neerav Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com