विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

जया बच्चन को लेकर दिए बयान पर विवाद के बाद नरेश अग्रवाल ने जताया खेद

ध्यान हो नरेश अग्रवाल ने कहा था कि 'समाजवादी पार्टी ने फिल्मों में नाचने और अभियन करने वाली के लिए ही उनका राज्यसभा का टिकट काटा गया है.' उनके इस बयान के बाद ही बवाल शुरू हो गया.

जया बच्चन को लेकर दिए बयान पर विवाद के बाद नरेश अग्रवाल ने जताया खेद
नरेश अग्रवाल की फाइल फोटो
  • बीजेपी में शामिल होने के दौरान नरेश अग्रवाल ने दिया था विवादित बयान
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी जताया था बयान पर खेद
  • बीजेपी पार्टी ने भी बयान से झाड़ा था पल्ला
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए सांसद नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर की गई अपनी टिप्पणी पर खेद जताया है. अग्रवाल ने कहा कि मैंने जया बच्चन को लेकर जो कुछ भी कहा उसपर मुझे खेद है और मैं आगे से इस तरह की बातों का ख्याल रखूंगा. गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होते समय नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर विवादित टिप्पणी की थी. हालांकि बाद में उस दौरान मौजूद बीजेपी नेताओं ने नेरश अग्रवाल के इस बयान से पार्टी को अलग बताया था. नरेश अग्रवाल के इस बयान पर भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने कड़ा विरोध भी जताया था.

यह भी पढ़ें: हवा का रुख भांप पाला बदलने में माहिर नरेश अग्रवाल पार्टी छोड़ने में देर नहीं लगाते

खुद केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने अग्रवाल के इस बयान की निंदा की थी. ध्यान हो नरेश अग्रवाल ने कहा था कि 'समाजवादी पार्टी ने फिल्मों में नाचने और अभियन करने वाली के लिए ही उनका राज्यसभा का टिकट काटा गया है.' उनके इस बयान के बाद ही बवाल शुरू हो गया. नरेश अग्रवाल के स्पष्टीकरण के बावजूद उनके ही राजनीतिक सहयोगी नाखुश नजर आए. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि उनकी टिप्पणी केवल दुखद ही नहीं बल्कि एक खास तरह की सोच प्रदर्शित करती है.

VIDEO: नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर जताया खेद.


उन्होंने कहा कि यह ( एक व्यक्ति की) सोच और उसकी परवरिश को दिखाती है. नरेश अग्रवाल के इस  बयान का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी निंदा की. उन्होंने इस मामले में नरेश अग्रवाल के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत करने की बात भी की. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Naresh Agarwal In BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com