Muzaffarpur Shelter home rape case: आरोपी ब्रजेश ठाकुर
नई दिल्ली:
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है. मुज़फ़्फ़रपुर शेल्टर होम कांड पर CBI द्वारा फाइल की गई स्टेटस रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "यह बेहद डरावना और भयावह है. बिहार सरकार कर क्या रही है...? ब्रजेश ठाकुर (मुख्य अभियुक्त) बहुत प्रभावशाली व्यक्ति है..." सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और बिहार सरकार से पूछा कि बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चन्द्रशेकर वर्मा की अभी तक क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया.
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला: 34 नाबालिग लड़कियों की कथित पिटाई पर SC ने कहा- बच्चों से व्यवहार कैसे कर सकते हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी बृजेश ठाकुर काफी प्रभावशाली व्यक्ति है और वो चल रही जांच में बाधा पहुंचा रहा है. इसलिए उसे बिहार से बाहर जेल में ट्रांसफर कर देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने बृजेश ठाकुर को नोटिस जारी कर पूछा कि क्यों ना फ्री एंड फेयर जांच के लिए उसे बिहार से बाहर जेल में ट्रांसफर कर दिया जाए ?
मुजफ्फरपुर में रहस्यमय परिस्थिति में छात्रा की मौत, फर्जी फेसबुक अकाउंट से परेशान करने का आरोप
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शेल्टर होम रेप केस में सीबीआई की स्टेटस रिपोर्ट चौंकाने वाली है और इससे पता चलता है कि किस भयावह तरीके से अपराध किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार पर सवाल उठाया और कहा कि आखिर सरकार क्या कर रही है? इस दौरान बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सुझाव का समर्थन किया कि बृजेश ठाकुर को बिहार से बाहर ट्रांसफर किया जा सकता है.
... तो मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ अब हत्या का भी मामला चलेगा
सुप्रीम कोर्ट में लिफ़ाफाबन्द स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल की गई. अमीकस क्यूरी अपर्णा भट्ट ने कोर्ट को बताया कि एक पूर्व मंत्री का पति चंद्रशेखर वर्मा अवैध हथियार के साथ पटना में देखा गया है. बिहार सरकार और सीबीआई इस पर भी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे और फरार बताए जा रहे वर्मा का आता पता लगाकर उचित कार्रवाई करे. मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी.
VIDEO: मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड: खुदाई में निकले कई कंकाल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Muzaffarpur Shelter Home Rape Case, Muzaffarpur Shelter Home Rape Case Accused Brajesh Thakur, Supreme Court, Brajesh Thakur