विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2011

मुस्लिमों को 4.5% आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी

अल्पसंख्यकों को साढ़े 4 फीसदी आरक्षण देने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक यह आरक्षण 1 जनवरी 2012 से लागू हो जाएगा।
New Delhi: अल्पसंख्यकों को साढ़े 4 फीसदी आरक्षण देने को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक यह आरक्षण 1 जनवरी 2012 से लागू हो जाएगा और इस मामले में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। इस फैसले को संसद की मंजूरी की जरूरत नहीं है। केंद्र की ओबीसी की लिस्ट में जो अल्पसंख्यक आते हैं उनको इस आरक्षण का फायदा मिलेगा। राहुल गांधी ने मुसलमानों के लिए आरक्षण का वादा किया था। इस फैसले को उत्तर प्रदेश के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस को इस फैसले से यूपी के चुनावों में फायदा मिल सकता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुसलमान, आरक्षण, कैबिनेट, मंजूरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com