विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

मुल्लापेरियार पर एमडीएमके कार्यकर्ता करेंगे चक्का जाम

मुल्लापेरियार बांध के मुद्दे पर बुधवार को एमडीएमके कार्यकर्ता केरल से तमिलनाडु को जोड़ने वाली सड़कों पर चक्का जाम करेंगे।
चेन्नई: मुल्लापेरियार बांध के मुद्दे पर बुधवार को एमडीएमके कार्यकर्ता केरल से तमिलनाडु को जोड़ने वाली सड़कों पर चक्का जाम करेंगे। एमडीएमके के नेता वाइको ने कहा कि हम दोनों राज्यों को जोड़ने वाली सभी 13 सड़कों को जाम करेंगे। वाइको ने मांग की है कि मुल्लापेरियार बांध की सुरक्षा के लिए केरल पुलिस की जगह सीआईएसएफ को तैनात किया जाए। मुल्लापेरियार बांध को लेकर केरल और तमिलनाडु में विवाद है। इस बीच केंद्र भी पूरी कोशिश कर रहा है कि ये विवाद जल्द से जल्द खत्म हो जाए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुल्लापेरियार, तमिलनाडु, चक्का जाम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com